9 फरवरी 2025 राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन?

9 फरवरी 2025 राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन?

Short answer

9 फरवरी 2025 का राशिफल:मेष राशि: मेष राशि वालों को कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए। नौकरी की तलाश पूरी होगी और करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत करने से बचें और धन का लेन-देन न करें।

9 फरवरी 2025 का राशिफल:मेष राशि: मेष राशि वालों को कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए। नौकरी की तलाश पूरी होगी और करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत करने से बचें और धन का लेन-देन न करें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। शादीशुदा लोगों को अपने प्रिय के साथ कुछ खास पल बिताने का मौका मिलेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में रविवार को सच्चे प्यार का आगमन हो सकता है।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए सामान्य दिन है। ऑफिस में परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगी। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल संभव है। भाई-बहन या करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। अपने प्रिय के साथ कुछ नए और रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। वहीं जिन लोगों को अभी तक अपना सोलमेट नहीं मिला है, उन्हें रविवार को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें। ऑफिस में सहकर्मियों के सपोर्ट से कार्यों की बाधाओं को दूर कर लेंगे। रुके हुए कार्य सफल होंगे। कानूनी विवादों से दूर रहें। अपने डाइट पर ध्यान दें और स्वास्थ्य का ख्याल रखें। रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए साथी संग समय बिताएं और उनसे दिल खोलकर बात करें। इसके अलावा डेट पर जाना भी रविवार को अच्छा रहेगा। हालांकि सिंगल लोगों को प्रेम के मामले में सफलता नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Unlock Your Career Potential with Your Zodiac Sign

कर्क राशि: रविवार को शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है। इसके अलावा मूवी देखने जाने का प्लान भी बन सकता है। हालांकि सिंगल लोगों को प्यार में सफलता नहीं मिलेगी।

सिंह राशि: अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए साथी संग वक्त बिताएं। इससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें जल्द अपना सच्चा प्यार मिल सकता है।

कन्या राशि: प्यार के मामले में 9 फरवरी 2025 का दिन शादीशुदा कपल के लिए यादगार रहने वाला है। डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें इस समय उनका सोलमेट नहीं मिल पाएगा।

तुला राशि: प्रिय के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। यदि अपने प्यार और समझदारी से इन मतभेदों को दूर करेंगे, तो शाम तक परिस्थिति ठीक हो जाएगी। सिंगल लोगों को उनका प्रेम रविवार को नहीं मिल पाएगा।

वृश्चिक राशि: विष्कुम्भ योग के अशुभ प्रभाव के कारण शादीशुदा कपल के प्रेम जीवन में परेशानियां आएंगी। ज्यादा चिंता करने के कारण सेहत भी खराब हो सकती है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके जीवन में रविवार को शाम तक प्रेम का आगमन नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: 20 जून के बाद से, तीन राशियों को हो सकती है परेशानी

धनु राशि: शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच परेशानियां बनी रहेंगी। किसी फालतू बात पर लड़ाई होने की संभावना है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में रविवार का दिन खत्म होने से पहले प्यार का आगमन हो सकता है।

मकर राशि: कपल्स के बीच मनमुटाव पहले से और ज्यादा बढ़ जाएंगे। यदि रविवार को साथी संग आपका कहीं बाहर जाने का प्लान था, तो वो भी कैंसिल हो सकता है। प्यार के मामले में सिंगल लोगों को सफलता नहीं मिलेगी।कुंभ राशि: जो जातक रिलेशनशिप में हैं या जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उनका रविवार को साथी संग झगड़ा हो सकता है। इसके अलावा डेट पर जाने का प्लान भी कैंसिल हो सकता है।

मीन राशि: किसी अनजान व्यक्ति के कारण कपल के बीच परेशानियां उतपन्न होंगी। खासतौर पर शाम के समय साथी और पिता से झगड़ा हो सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनकी रविवार को शादी तय हो सकती है

लेखक

ज्योतिष एवं धर्मशास्त्र लेखिका · 20 वर्ष का अनुभव

ज्योतिष, वैदिक कर्मकांड और स्वप्न-शास्त्र पर दो दशकों से लेखन कर रही हैं। दुर्गा सप्तशती, लाल किताब और नाड़ी ज्योतिष पर विशेष अध्ययन। पाठकों के प्रश्नों के आधार पर व्यावहारिक और शास्त्र-सम्मत मार्गदर्शन देती हैं।

  • योग्यता: ज्योतिष आचार्य, संस्कृत स्नातक
  • विशेषज्ञता: वैदिक ज्योतिष, लाल किताब, नाड़ी ज्योतिष, स्वप्न शास्त्र, व्रत एवं कर्मकांड