विषय सूची (In This Article)
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन कौन से देवी की पूजा की जाती है? नमस्कार दोस्तों! इस साल 2025 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से हो रही है।
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन कौन से देवी की पूजा की जाती है? नमस्कार दोस्तों! इस साल 2025…
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन कौन से देवी की पूजा की जाती है? नमस्कार दोस्तों! इस साल 2025 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से हो रही है।

मां ब्रह्मचारिणी Devi Brahmacharini का स्वरूप अत्यंत दिव्य और तेजस्वी है। उनके एक हाथ में जपमाला और दूसरे हाथ में कमंडल रहता है। यह स्वरूप उनके तपस्विनी रूप को दर्शाता है। देवी ब्रह्मचारिणी Devi Brahmacharini संयम, शक्ति और साधना की देवी मानी जाती हैं।
ऐसा माना जाता है की माता ने कठोर तप किया था जिसके कारण वे ब्रह्मचारिणी Devi Brahmacharini नाम से प्रसिद्ध हुईं। उन्होंने हजारों वर्षों तक केवल फल-फूल और बाद में निर्जल रहकर तपस्या की थी। उनकी कठिन साधना के कारण भगवान प्रसन्न हो गए थे और उनकी सभी इच्छाओं को पूरा कर दिया था।
ब्रह्मचारिणी Devi Brahmacharini में ब्रह्म का अर्थ होता है तपस्या और चारिणी का अर्थ होता है आचरण करने वाली। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है की मां दुर्गा ने पार्वती के रूप में पर्वतराज के घर में जन्म लिया था।
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी Devi Brahmacharini की पूजा करने से साधना, संयम और आत्मबल की प्राप्ति होती है। उनकी आराधना से जीवन में धैर्य, साहस और सकारात्मक ऊर्जा आती है। भक्तजन इस दिन श्रद्धा भाव से पूजा कर मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, जय माता दी।