क्या आप लोग सावन के महीने में अपनी किस्मत चमकाना चाहते है? नमस्कार दोस्तों सावन का महीना भगवान शिव जी की आराधना और धार्मिक क्रियाकलापों के लिए बेहद पवित्र माना जाता है।
समुद्र मंथन से निकली मां लक्ष्मी जी की मूर्ति और शंख, सावन के महीने में घर लाने से लक्ष्मी आती है
क्या आप लोग सावन के महीने में अपनी किस्मत चमकाना चाहते है? नमस्कार दोस्तों सावन का महीना भगवान…

- इस महीने में कई ऐसे उपाय बताए गए है जो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते है।
- लेकिन आज हम आपको बताने वाले है की समुद्र मंथन Samudra Manthan में से निकली कुछ चीजों को घर में लाने से घर में मां लक्ष्मी जी आती है और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
सावन के महीने में इन चीजों को अपने घर पर जरूर लाएं
- लक्ष्मी जी की प्रतिमा या चित्र:- समुद्र मंथन Samudra Manthan से लक्ष्मी माता प्रकट हुई थीं। सावन में लक्ष्मी जी की प्रतिमा या चित्र घर लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इन्हें पूजन स्थल पर स्थापित करें और नियमित रूप से दीपक जलाएं। इससे घर में धन, समृद्धि और शांति का वास होता है।
- शंख:- शंख भी समुद्र मंथन Samudra Manthan से निकला था और यह देवी लक्ष्मी जी का प्रिय है। सफेद दक्षिणावर्ती शंख को घर के मंदिर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। रोजाना शंख में जल भरकर भगवान विष्णु जी पर अर्पित करें।
- ऐरावत हाथी की मूर्ति:- समुद्र मंथन Samudra Manthan से ऐरावत नामक दिव्य सफेद हाथी भी निकला था जो इंद्र देव की सवारी बना। ऐरावत हाथी की छोटी सी मूर्ति घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से सुख-शांति और उन्नति मिलती है। यह बुद्धि, बल और वैभव का प्रतीक है।
- कौस्तुभ मणि का प्रतीक चिन्ह:- कौस्तुभ मणि भगवान विष्णु जी के हार का हिस्सा है। इसका चित्र या प्रतीक चिन्ह घर में रखने से दुर्भाग्य दूर होता है और घर में संतुलन और सुख बना रहता है।
- कल्पवृक्ष का चित्र या पौधा:- आप चाहे तो सावन के महीने में कल्पवृक्ष का चित्र या पौधा भी अपने घर में लेकर आ सकते है और इसको स्थापित कर सकते है।
सावन 2025 में यदि उपरोक्त वस्तुओं को श्रद्धा और विधिपूर्वक घर में स्थान दिया जाए, तो यह घर में सकारात्मक ऊर्जा, धन-वैभव और सुख-शांति लाने में सहायक सिद्ध हो सकता है।
निष्कर्ष
तो दोस्तों, यहां पर आपको बताया गया है की अगर सावन के महीने में समुद्र मंथन Samudra Manthan में से निकली कुछ चीजों को घर में लाया जाए। तो फिर ऐसा करने से काफी ज्यादा लाभ होता है। आपको भी इस उपाय को एक बार जरूर करके देखना चाहिए।