इन पौधों को, घर के अंदर लगाने से बचना चाहिए

इन पौधों को, घर के अंदर लगाने से बचना चाहिए

Short answer

कौन-कौन से दो पेड़ों को घर में नहीं लगाना चाहिए? नमस्कार दोस्तों, वास्तु के नियम के हिसाब से घर के अंदर कौन-कौन से पेड़ नहीं लगाने चाहिए आज हम आपको बताने वाले हैं।

कौन-कौन से दो पेड़ों को घर में नहीं लगाना चाहिए? नमस्कार दोस्तों, वास्तु के नियम के हिसाब से घर के अंदर कौन-कौन से पेड़ नहीं लगाने चाहिए आज हम आपको बताने वाले हैं। बहुत से लोग घर को हरियाली और शुद्ध वातावरण देने के लिए तरह-तरह के पौधे और पेड़ लगाते हैं, लेकिन अगर यह काम वास्तु के नियमों के अनुसार न किया जाए, तो इसके दुष्परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं।

इन दोनों पेड़ों को घर में नहीं लगाना चाहिए

  • शमी का पेड़ Shami Ka Ped न लगाएं घर में:- सबसे पहले बात करते हैं शमी के पेड़ Shami Ka Ped की, यह पेड़ बाहर से देखने में तो एक सामान्य पौधा लगता है लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह कटीला पौधा होता है और इस पर शनि देव जी की दृष्टि हमेशा बनी रहती है।
  • शनि ग्रह का प्रभाव अगर नकारात्मक हो तो यह जीवन में बाधाएं, दुख-दर्द और आर्थिक परेशानियां बढ़ा सकता है।
  • इसलिए शमी का पेड़ Shami Ka Ped घर के अंदर या मुख्य द्वार के पास नहीं लगाना चाहिए।
  • अगर आप इसे लगाना ही चाहते हैं तो इसे मंदिर या घर से दूर किसी खुले स्थान पर लगाएं।
  • केले का पेड़ न लगाएं घर में:- वैसे तो केले के पेड़ को हिंदू धर्म में काफी ज्यादा शुभ माना जाता है लेकिन फिर भी वास्तु के नियम के हिसाब से इसको घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए।
  • मान्यता है की केले के पेड़ में मां लक्ष्मी जी की बहन दरिद्रता जी का वास होता है।
  • अगर यह पेड़ घर में लगाया जाए तो घर में दरिद्रता, गरीबी और धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
  • इसलिए इस पेड़ को मंदिर, पूजा स्थल या बगीचे में लगाना उचित रहता है, लेकिन घर के आंगन या छत पर लगाने से बचना चाहिए।
  • अगर आप अपने घर में अच्छे नतीजे के लिए कुछ पेड़ पौधे लगाना चाहते हैं तो घर के पंडितों से पूछकर इसके बाद कोई निर्णय ले सकते हैं। इसके बाद ही आपके जीवन में कुछ अच्छा हो सकता है।

निष्कर्ष

तो दोस्तों, हर पौधा या पेड़ अच्छा या बुरा नहीं होता, लेकिन कुछ पेड़ों की ऊर्जा और प्रभाव हमारे घर के वातावरण को प्रभावित करते हैं। इसलिए शमी और केले के पेड़ को वास्तु के हिसाब से घर के अंदर लगाने से बचना चाहिए। इन पेड़ों को अगर आप वाकई में लगाना चाहते हैं तो घर से थोड़ा दूर मंदिर के आसपास लगा सकते हैं।

लेखक

ज्योतिष एवं धर्मशास्त्र लेखिका · 20 वर्ष का अनुभव

ज्योतिष, वैदिक कर्मकांड और स्वप्न-शास्त्र पर दो दशकों से लेखन कर रही हैं। दुर्गा सप्तशती, लाल किताब और नाड़ी ज्योतिष पर विशेष अध्ययन। पाठकों के प्रश्नों के आधार पर व्यावहारिक और शास्त्र-सम्मत मार्गदर्शन देती हैं।

  • योग्यता: ज्योतिष आचार्य, संस्कृत स्नातक
  • विशेषज्ञता: वैदिक ज्योतिष, लाल किताब, नाड़ी ज्योतिष, स्वप्न शास्त्र, व्रत एवं कर्मकांड