गुरु पूर्णिमा पर, अपने गुरु को दीजिए एक खास उपहार

गुरु पूर्णिमा Guru Purnima पर अपने पूज्य गुरु को क्या कुछ दे? नमस्कार दोस्तों गुरु पूर्णिमा Guru Purnima…

1 min read

गुरु पूर्णिमा Guru Purnima पर अपने पूज्य गुरु को क्या कुछ दे? नमस्कार दोस्तों गुरु पूर्णिमा Guru Purnima के दिन आप अपने गुरु को उपहार में क्या कुछ दे सकते है। 

  • इसके बारे में हम आपके लिए जानकारी लेकर आए है। 
  • गुरु पूर्णिमा Guru Purnima का त्यौहार साल 2025 में 10 जुलाई को मनाया जाएगा। 
  • चलिए आज की जानकारी पर रोशनी डालते है।

हिंदू धर्म में गुरु को ईश्वर से ऊपर माना जाता है

  • हिंदू धर्म में गुरु को ईश्वर से भी बड़ा स्थान दिया गया है। 
  • कहा जाता है की गुरु ही हमें ईश्वर तक पहुंचाने का मार्ग दिखाते है। 
  • ऐसे में गुरु पूर्णिमा Guru Purnima के दिन अपने गुरु को एक सुंदर और शुभ उपहार देना, उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक माध्यम बन सकता है। 
  • चलिए देख लेते है की सम्मान के साथ कौन-कौन से उपहार देने चाहिए। 
  • अगर आप अपने गुरु को वस्त्र उपहार में देना चाहते है, तो पीले रंग का वस्त्र देना बहुत ही शुभ माना जाता है। 
  • पीला रंग ज्ञान, प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। 
  • यह रंग गुरु की गरिमा और आध्यात्मिकता के साथ जुड़ा होता है। 
  • आप गुरु को पीले रंग की धोती, कुर्ता या साड़ी भेंट कर सकते है।

तुलसी की माला भी उपहार में दे सकते है

इसके अलावा, आप गुरु को तुलसी की माला भी उपहार में दे सकते है। तुलसी की माला आध्यात्मिक साधना का प्रतीक होती है और यह भक्ति भाव को दर्शाती है। यह उपहार न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह गुरु के प्रति आपके समर्पण का भी परिचायक होता है।