लड्डू गोपाल जी को, गर्मी में किस-किस चीज का भोग लगाएं

What things should be offered to Laddu Gopal in summer?

लड्डू गोपाल Laddu Gopal जी को गर्मी के मौसम में कौन-कौन से खाद पदार्थ और पिय पदार्थ का भोग लगाना चाहिए? नमस्कार दोस्तों वैसे तो आपने इंटरनेट पर लड्डू गोपाल जी Laddu Gopal से जुड़ी बहुत सारी जानकारी पड़ी होगी लेकिन आज हम आपके लिए एकदम नई जानकारी लेकर आए हैं। 

  • आज हम आपको बताने वाले हैं की गर्मी के मौसम में लड्डू गोपाल Laddu Gopal जी को कौन-कौन से खाद पदार्थ और पिय पदार्थ का भोग लगाना चाहिए। 
  • चलिए जल्दी से इस जानकारी की शुरुआत कर लेते हैं। 

गर्मियों के मौसम में इन चीजों का भोग लगा सकते हैं

  • गर्मी के मौसम में लड्डू गोपाल Laddu Gopal जी को माखन, मिश्री और ठंडे दूध का भोग सबसे उत्तम माना जाता है। 
  • यह न केवल भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय भोग है, बल्कि यह शरीर को भी ठंडक प्रदान करता है। 
  • आप चाहें तो इन तीनों को मिलाकर माखन-मिश्री-दूध का एक विशेष भोग तैयार कर सकते हैं। 
  • आपको बताना चाहते हैं की बचपन से ही इनको यह सब पसंद था। 
  • आप चाहे तो लड्डू गोपाल जी को मौसमी फल जैसे कि तरबूज, खरबूज और आम के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर एक सुंदर थाली में सजाकर भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं। 
  • ध्यान रहे की फल ताजे और साफ-सुथरे हों।

मीठी दही का भी भोग लगा सकते हैं 

गर्मी के मौसम में कृष्ण भगवान जी के बालक अवतार को मीठी दही, नारियल पानी, लस्सी या फिर आम पन्ना का भोग लगाया जा सकता है। यह न केवल भगवान को प्रसन्न करता है बल्कि भक्तों के मन में भी शांति और श्रद्धा उत्पन्न करता है। इनका भोग लगाने से लड्डू गोपाल Laddu Gopal जी खुश हो जाते है। 

एक विशेष बात का ध्यान रखें की किसी भी प्रकार का भोग लड्डू गोपाल Laddu Gopal जी को अर्पित करते समय उसमें तुलसी दल अवश्य शामिल करें। तुलसी भगवान विष्णु और उनके अवतार भगवान श्री कृष्ण जी को काफी ज्यादा पसंद है। इस जानकारी को फॉलो करना काफी ज्यादा आसान है और कोई भी इसको अपना सकता है। लेकिन एक बात का ध्यान रखना चाहिए हमेशा इनके सामने मौसम के हिसाब से भोग लगाना चाहिए और कपड़े भी वैसे पहनाने चाहिए। इनका काफी अच्छे से ध्यान रखना चाहिए। 

निष्कर्ष

तो दोस्तों इस प्रकार यदि आप गर्मी के मौसम में उपयुक्त और शीतल भोग अर्पित करेंगे, तो न केवल लड्डू गोपाल Laddu Gopal जी प्रसन्न होंगे, बल्कि आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास भी होगा।

Previous Post
In which direction should natural pictures be placed in the house

घर में प्राकृतिक चित्र, कौन सी दिशा में लगाना चाहिए

Next Post
Important information about Nirjala Ekadashi

निर्जला एकादशी की, महत्वपूर्ण जानकारी

Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *