ऑपरेशन सिंदूर के तहत, 9 आतंकी ठिकानों का सफाया

ऑपरेशन सिंदूर Operation Sindoor के तहत क्या कुछ हुआ? नमस्कार दोस्तों, भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक और…

1 min read

ऑपरेशन सिंदूर Operation Sindoor के तहत क्या कुछ हुआ? नमस्कार दोस्तों, भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाते हुए मंगलवार देर रात 1:30 बजे ऑपरेशन सिंदूर Operation Sindoor के तहत 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया है। 

  • इस ऐतिहासिक कार्रवाई को तीनों सेनाओं ने मिलकर अंजाम दिया।
  • यह ऑपरेशन न केवल भारत की सैन्य शक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह संदेश भी देता है की भारत अब कुछ भी कर सकता है।

सभी टारगेट की अच्छे से पहचान की गई थी 

  • इस ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले भारतीय खुफिया एजेंसी RAW ने गुप्त रूप से सभी टारगेट की पहचान की। 
  • इसके बाद पूरी योजना के तहत आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया गया।
  • भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 4 और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के 5 आतंकी अड्डों को सफलतापूर्वक तबाह कर दिया। 
  • एयर स्ट्राइक में जिन स्थानों को टारगेट किया गया उनमें बहावलपुर, मुरीदके, गुलपुर, लश्कर कैंप सवाई, बिलाल कैंप और कोटली जैसे इलाकों के नाम प्रमुख हैं। 
  • ये सभी क्षेत्र आतंकी संगठनों की गतिविधियों के केंद्र माने जाते थे।

ऑपरेशन के लिए सही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया

इस ऑपरेशन के लिए अत्याधुनिक तकनीकों और सटीक बमों का प्रयोग किया गया। भारतीय सेना की इस कार्रवाई से आतंकवादियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, देशवासियों के मन में गर्व और सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।