घर में बनाना है अटैच बाथरूम, तो रखें कुछ बातों का ध्यान

अटैच बाथरूम Attach Bathroom कौन सी दिशा में होना अच्छा होता है? नमस्कार दोस्तों, अटैच बाथरूम Attach Bathroom…

1 min read

अटैच बाथरूम Attach Bathroom कौन सी दिशा में होना अच्छा होता है? नमस्कार दोस्तों, अटैच बाथरूम Attach Bathroom बदलते समय के साथ लोगों की सबसे अहम जरूरत बन चुका है जैसे बाकी सभी चीजें जरुरी होती है। बाथरूम और टॉयलेट से निकलने वाली बदबू और नकारात्मक ऊर्जा पूरे घर के वातावरण को प्रभावित कर सकती है, जिससे घर के सदस्यों के स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है।

अटैच बाथरूम Attach Bathroom का मुख्य द्वार कौन सी दिशा में होना जरूरी है

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में अटैच बाथरूम Attach Bathroom बना हुआ है तो उसका दरवाजा उत्तर या पूर्व  दिशा में होना चाहिए। 
  • इन दिशाओं को सकारात्मक ऊर्जा का रास्ता माना जाता है।
  • वहीं दक्षिण पश्चिम दिशा को अटैच बाथरूम Attach Bathroom के लिए बहुत ही अशुभ माना गया है। 
  • अगर बाथरूम इस दिशा में बना है तो उससे न केवल स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं बल्कि घर के मुख्य सदस्य को मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। 
  • आपको भी बाथरुम बनाते समय बहुत सारी बातों का ध्यान रखना चाहिए और नियम को फॉलो करना चाहिए।
  • अगर किसी कारणवश बाथरूम दक्षिण पश्चिम दिशा में बना हुआ है और आप उसे हटवा नहीं सकते, तो वास्तु दोष को कम करने के लिए एक उपाय किया जा सकता है। 
  • बाथरूम के दरवाजे पर एक मोटा पर्दा लगाएं और हमेशा उसे बंद रखें। इससे अंदर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर नहीं आएगी और घर का वातावरण संतुलित बना रहेगा।

साफ सफाई रखना बहुत ज्यादा जरूरी है 

आपके घर में बाथरूम चाहे किसी भी तरीके का बना हुआ हो उसमें साफ सफाई होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इसका सीधा रिश्ता हमारी सेहत के साथ जुड़ा रहता है। साथ ही बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखें, ताकि उसकी नकारात्मक ऊर्जा बाकी घर में न फैले। ऐसे में आप चाहे तो बाथरूम में एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं और सफाई का ध्यान रख सकते हैं।