ऑफिस में क्रिस्टल ग्लोब, चीनी सिक्के और दूसरे फेंगशुई सामान रखने से आती है सकारात्मक ऊर्जा
Spiritual Spiritual & Wellness

ऑफिस में क्रिस्टल ग्लोब, चीनी सिक्के और दूसरे फेंगशुई सामान रखने से आती है सकारात्मक ऊर्जा

Jul 8, 2025

क्या आप लोग अपने ऑफिस Office में सकारात्मक ऊर्जा लाना चाहते है? नमस्कार दोस्तों ऑफिस Office का वातावरण न केवल काम की गुणवत्ता को प्रभावित करता है, बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति पर भी असर डालता है। 

  • फेंगशुई के अनुसार कुछ खास वस्तुएं ऑफिस Office में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, खर्चों पर नियंत्रण रहता है और आय में वृद्धि होती है। 
  • आइए जानते है ऐसी ही कुछ फेंगशुई चीजों के बारे में।

ऑफिस Office में इन फेंगशुई वस्तुओं को रखना माना जाता है शुभ 

  • क्रिस्टल ग्लोब: करियर में प्रगति का प्रतीक:- क्रिस्टल ग्लोब बुद्धि, स्पष्ट सोच और नए अवसरों का प्रतीक होता है। इसे ऑफिस Office डेस्क के उत्तर-पूर्व कोने में रखने से निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और करियर में उन्नति होती है। इसे समय-समय पर साफ करें और घुमाते रहें, ताकि सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
  • चीनी सिक्के: धन और स्थिरता के सूत्रधार:- इनको हमेशा ऑफिस Office के मुख्य द्वार के अंदर या कैश बॉक्स में रखें। इन्हें दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थापित करना श्रेष्ठ होता है। ये अनावश्यक खर्चों को रोकते है और धन आगमन को बढ़ाते है।
  • लाफिंग बुद्धा: खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा:- लाफिंग बुद्धा को ऑफिस Office डेस्क या रिसेप्शन एरिया में रखने से तनाव कम होता है और कार्यक्षमता बढ़ती है। इसे हमेशा प्रवेश द्वार की ओर मुंह करके ऊंचे स्थान पर रखें। यह समृद्धि और प्रसन्नता का प्रतीक है।
  • मनी प्लांट: हरा-भरा धन क्षेत्र:- मनी प्लांट को ऑफिस Office के दक्षिण-पूर्व कोने में रखें। यह स्थान धन क्षेत्र कहलाता है और यहां मनी प्लांट रखने से आर्थिक वृद्धि होती है। पौधा हरा-भरा और स्वस्थ होना चाहिए, क्योंकि मुरझाया पौधा नकारात्मकता लाता है।
  • फेंगशुई ड्रैगन: शक्ति और सफलता का प्रतीक:- ड्रैगन को ऑफिस Office की पूर्व दिशा में रखें। यह शक्ति, साहस और प्रतियोगिता में सफलता दिलाता है। ड्रैगन की मूर्ति का मुंह कार्यस्थल की ओर होना चाहिए और इसे ज्यादा ऊंचाई पर न रखें।
  • फेंगशुई फव्वारा: बहती समृद्धि:- एक छोटा फेंगशुई फव्वारा ऑफिस Office के उत्तर या दक्षिण-पूर्व कोने में रखें। इसका साफ और बहता पानी धन प्रवाह को दर्शाता है और आर्थिक स्थिरता लाता है। गंदा या रुका हुआ पानी नकारात्मक ऊर्जा देता है।

निष्कर्ष

तो दोस्तों, ऑफिस Office में फेंगशुई की चीजें जैसे क्रिस्टल ग्लोब, लाफिंग बुद्धा, मनी प्लांट, ड्रैगन और फव्वारा सकारात्मक ऊर्जा फैलाते है, खर्चों पर नियंत्रण रखते है और आय में वृद्धि करते है। इन्हें सही दिशा और स्वच्छता के साथ स्थापित करें और अपने कार्यस्थल को समृद्ध और ऊर्जावान बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *