घर की चार दिशाओं में, कौन-कौन सी चार चीज रखनी चाहिए
Blog Spiritual Spiritual & Wellness

घर की चार दिशाओं में, कौन-कौन सी चार चीज रखनी चाहिए

May 14, 2025

घर Home की चार दिशाओं में कौन-कौन सी चीज रखनी चाहिए? नमस्कार दोस्तों! आज हम आपको बताने जा रहे हैं की घर Home की चार दिशाओं में कुछ खास चीजों को रखने से आपके घर Home में धन और समृद्धि की वर्षा हो सकती है। 

  • वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन चीजों को उचित दिशा में रखने से न केवल आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, बल्कि घर Home में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। 
  • आइए जानते हैं कौन-सी दिशा में क्या रखना चाहिए।

घर Home की चार दिशाओं में कौन-कौन सी चीजों को रखना चाहिए 

  • उत्तर दिशा  भगवान कुबेर की मूर्ति:- उत्तर दिशा को धन के देवता भगवान कुबेर की दिशा माना जाता है। 
  • इसलिए इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा और सकारात्मक बनाए रखना चाहिए। 
  • घर Home की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर की एक सुंदर सी मूर्ति स्थापित करें। 
  • यह मूर्ति सोने, चांदी या पीतल की हो सकती है। ऐसा करने से घर Home में धन आने के मार्ग खुलते हैं।
  • दक्षिण दिशा पीली कौड़िया:- दक्षिण दिशा को स्थिरता और सुरक्षा की दिशा माना जाता है। यहां एक पात्र (बर्तन) में पीले रंग की कौड़ियां रखने से धन में वृद्धि होती है। पीली कौड़िया मां लक्ष्मी को प्रिय मानी जाती हैं और इन्हें दक्षिण दिशा में रखने से घर Home में बरकत बनी रहती है। ध्यान रखें की यह पात्र साफ-सुथरा हो और नियमित रूप से उसकी सफाई होती रहे।
  • पश्चिम दिशा हनुमान जी का गदा:- पश्चिम दिशा में हनुमान जी का एक छोटा सा गदा रखने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और घर Home में शक्ति व साहस का संचार होता है। हनुमान जी की कृपा से घर Home के सभी सदस्यों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और मानसिक शांति प्राप्त होती है। यह गदा तांबे या पीतल का हो तो और भी शुभ माना जाता है।
  • पूर्व दिशा चांदी या क्रिस्टल की मछली:- पूर्व दिशा को उगते सूरज की दिशा कहा गया है और यह शिक्षा, सफलता व नाम की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में चांदी या क्रिस्टल की एक छोटी मछली रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। मछली को सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, और यह घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है।

निष्कर्ष

यदि आप इन चार दिशाओं में ये चार वस्तुएं सही ढंग से स्थापित करते हैं, तो निश्चित ही आपके घर Home में धन, सुख और शांति का वास होगा। ध्यान रखें कि इन वस्तुओं को रखते समय श्रद्धा और विश्वास भी उतना ही आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *