साल 2025 में, नृसिंह जयंती कब मनाई जाएगी

In the year 2025, when will Narasimha Jayanti be celebrated

साल 2025 में भगवान विष्णु जी का नया त्यौहार कौन सा है? नमस्कार दोस्तों, ज्योतिष शास्त्र और हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय होता है। 

  • यह हिंदू कैलेंडर का दूसरा महीना है और धार्मिक दृष्टिकोण से इसका बहुत अधिक महत्व है। 
  • इस पवित्र माह में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। 
  • इस माह में कई विशेष व्रत और त्यौहार आते हैं, जो भगवान विष्णु के विविध रूपों को समर्पित होते हैं। 
  • इन्हीं महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है नृसिंह जयंती Narasimha Jayanti, जो इस वर्ष 2025 में 11 मई को मनाई जाएगी।

भगवान विष्णु जी ने लिया था चौथा अवतार

  • पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने अधर्म और पाप का नाश करने के लिए अपने चौथे अवतार नृसिंह रूप में प्रकट होकर हिरण्यकशिपु का वध किया था।
  • यह अवतार उन्होंने कुछ इस प्रकार लिया था जिसमें वह आधे नर और आधे सिंह के रूप में नजर आते थे। 
  • यह इस बात का प्रतीक है की जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ेगा, तब-तब भगवान विष्णु धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेंगे। चलिए और इस में जानकारी के बारे में जान लेते हैं।
  • इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा अवश्य करनी चाहिए। 
  • ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी संकटों का नाश होता है। 
  • आप चाहें किसी भी राशि के हो इस दिन पूजा करने से आपको जरूर एक नई ऊर्जा की प्राप्ति होगी। 

कैसे करनी चाहिए पूजा

पूजा में पीले फूल, तुलसीदल, फल, पंचामृत और धूप-दीप का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रत रखने से भक्तों के अंदर साहस, धैर्य और निडरता का संचार होता है। जो लोग मानसिक तनाव, भय या किसी परेशानी से जूझ रहे होते हैं, उनके लिए नृसिंह जयंती Narasimha Jayanti का व्रत विशेष लाभकारी माना जाता है।

See also  महाकुंभ: विवाह के योग बनाने वाले अचूक उपाय

आप सभी से कहा जाता है की इस दिन आप सभी लोग भगवान विष्णु जी और मां लक्ष्मी जी की पूजा करें और अपने जीवन को पवित्र बनाए और आगे बढ़ने का नया रास्ता देखे और नए मौके और रास्ते हासिल करें। 

निष्कर्ष

यहां पर आपको आने वाले भगवान विष्णु जी के महत्वपूर्ण त्यौहार के बारे में विस्तार में जानकारी दी गई है। इसके पीछे की कथा के बारे में भी बताया गया है। इस दिन को हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। आप सभी को नृसिंह जयंती Narasimha Jayanti की हार्दिक शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here