शिमला एग्रीमेंट क्या है, क्यों हुआ था इसका निर्माण

शिमला एग्रीमेंट Shimla Agreement क्या है और इसका निर्माण क्यों हुआ था? नमस्कार दोस्तों, शिमला समझौता Shimla Agreement,…

1 min read

शिमला एग्रीमेंट Shimla Agreement क्या है और इसका निर्माण क्यों हुआ था? नमस्कार दोस्तों, शिमला समझौता Shimla Agreement, का निर्माण 2 जुलाई 1972 को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में किया गया था। 

  • दो देशों के बीच शांति बनाए रखने के लिए इसका निर्माण किया गया था। 
  • इसका उद्देश्य 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद शांति बहाल करना था। इस युद्ध में भारत ने पूर्वी पाकिस्तान (जो अब बांग्लादेश है) में मुक्ति बाहिनी का साथ देकर निर्णायक भूमिका निभाई थी।

तनाव कम करने के लिए समझौता किया गया 

यह युद्ध बांग्लादेश की आज़ादी का कारण बना और इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने के लिए शिमला समझौता Shimla Agreement किया गया। इस समझौते पर भारत की ओर से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान की ओर से प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो ने हस्ताक्षर किए थे।