साल 2025 में इस दिन है वरूथिनी एकादशी, देखिए शुभ मुहूर्त

वरूथिनी एकादशी Varuthini Ekadashi की तिथि पंचांग के अनुसार किस दिन है ? नमस्कार दोस्तों, एकादशी के व्रत…

1 min read

वरूथिनी एकादशी Varuthini Ekadashi की तिथि पंचांग के अनुसार किस दिन है ? नमस्कार दोस्तों, एकादशी के व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। 

  • यह व्रत विशेष रूप से भगवान विष्णु को समर्पित होते हैं। 
  • पूरे वर्ष में कुल 24 एकादशी हिंदुस्तान में मनाई जाती है। 
  • लेकिन आज हम बात कर रहे हैं वरूथिनी एकादशी Varuthini Ekadashi के बारे में क्योंकि यह कुछ दिन बाद आने वाली है तो चलिए जान लेते हैं। 

व्रत का महत्त्व

  • इस दिन पूजा पाठ करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और आप अपने जीवन में एक नई शुरुआत कर सकते हैं इसके साथ-साथ आप एक नए करियर की शुरुआत कर सकते हैं। 
  • यह व्रत न केवल आध्यात्मिक उन्नति देता है बल्कि आर्थिक समस्याओं को भी दूर करने वाला माना गया है।
  • वर्ष 2025 में वरूथिनी एकादशी Varuthini Ekadashi त्यौहार का व्रत 24 अप्रैल को रखा जाएगा। 
  • इसकी शुरुआत 23 अप्रैल को होगी और इसका अंत 24 अप्रैल को होगा। 
  • इस हिसाब से व्रत 24 अप्रैल को रखा जाएगा और विधि विधान के साथ पूजा की जाएगी। 

व्रत की विधि

इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु की पूजा पीले पुष्प, तुलसी पत्र, धूप, दीप और नैवेद्य से करें। ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें और पूरे दिन व्रत रखें। शाम को विष्णु जी की आरती कर फलाहार करें।