कर्ज से पाना चाहते हैं मुक्ति, मंगलवार के दिन करें यह कार्य

क्या आपके ऊपर भी कर्ज का संकट रहता है? नमस्कार दोस्तों मंगलवार का विशेष दिन मुख्य रूप से…

1 min read

क्या आपके ऊपर भी कर्ज का संकट रहता है? नमस्कार दोस्तों मंगलवार का विशेष दिन मुख्य रूप से अंजनी पुत्र को समर्पित होता है।

  • इनकी पूजा करने से बल बुद्धि की प्राप्ति होती है और हर एक परेशानी से छुटकारा पाने की शक्ति मिलती हैं। 
  • इसके अलावा मंगलवार को मंगल ग्रह की भी विशेष पूजा की जाती है। 
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष होता है, उनके जीवन में लगातार परेशानियां आती रहती हैं। 
  • विशेष रूप से विवाह में बाधा, मानसिक तनाव और कर्ज जैसी समस्याएं बनी रहती हैं।

कर्ज से मुक्ति पाने का नया उपाय

  • अगर आप भी कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन कुछ विशेष उपायों को अपनाकर आप इस संकट से छुटकारा पा सकते हैं। 
  • सबसे पहले सुबह स्नान कर लेना चाहिए और फिर शुद्ध कपड़े पहनने के बाद भगवान जी के सामने दीपक जलाना चाहिए और विशेष रूप से लाल फूल अर्पित करना चाहिए क्योंकि लाल रंग अंजनी पुत्र का लोकप्रिय होता है। 
  • लाल रंग मंगल ग्रह का प्रतीक होता है, इसलिए इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना भी शुभ माना जाता है।
  • अंजनी पुत्र को प्रसन्न करने के लिए उनको बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
  •  इसके अलावा उनको सिंदूर और चमेली के तेल का लेप जरूर लगाना चाहिए। 
  • ऐसा करने से और भी बहुत जल्दी आपकी प्रार्थना स्वीकार हो जाती है और आपको लाभ मिलता है।  

108 बार जाप करें 

मंगल दोष और कर्ज से मुक्ति के लिए एक और अत्यंत प्रभावशाली उपाय है – “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” इस मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र के नियमित जाप से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मंगल ग्रह की शांति होती है।