कब मनाया जाएगा मोहिनी एकादशी का त्यौहार, देखिए तारीख

When will the festival of Mohini Ekadashi be celebrated, see the date

क्या आप भी आने वाली नई एकादशी के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं? नमस्कार दोस्तों, एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। 

  • इस दिन व्रत रखने और श्री हरि नारायण जी की पूजा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। 
  • एकादशी व्रत का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है और यह जीवन में पुण्य, सुख-समृद्धि और सफलता प्रदान करता है। 
  • हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मोहिनी एकादशी Mohini Ekadashi का त्यौहार मनाया जाता है। इस साल 2025 में यह 8 मई को मनाया जाएगा। 

मोहिनी एकादशी Mohini Ekadashi के व्रत का महत्व

  • मोहिनी एकादशी Mohini Ekadashi के दिन को हिंदू धर्म में काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है।
  •  इसलिए दिन पूजा पाठ करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। 
  • इसके अलावा सबसे अच्छी बात यह है की इस दिन किसी भी राशि का व्यक्ति व्रत रख सकता है।
  •  क्योंकि यह दिन बहुत ही शुभ समय पर आता है और एक अच्छा परिवर्तन देखने को मिलता है। 
  • व्रत के अगले दिन पारण करना अनिवार्य होता है। 
  • साल 2025 में मोहिनी एकादशी Mohini Ekadashi का पारण 9 मई को किया जाएगा। 
  • पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर होने वाला है और 9:00 के आसपास इस शुभ मुहूर्त का अंत हो जाएगा।
  •  इस समय पर सही से पूजा करना काफी ज्यादा जरूरी है तभी जाकर सब कुछ ठीक होता है।

मोहिनी एकादशी Mohini Ekadashi व्रत विधि

इस दिन प्रातः स्नान कर व्रत का संकल्प लें। भगवान विष्णु के समक्ष दीप जलाकर, तुलसी दल अर्पित कर और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। व्रत के दौरान फलाहार किया जाता है और अन्न का सेवन नहीं किया जाता। रात को जागरण कर भगवान विष्णु के भजन और कीर्तन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। अगले दिन विधिपूर्वक भगवान का पूजन कर व्रत का पारण करें।

अपने जीवन में सफलता पाने के लिए इस दिन अच्छे कार्य जरूर करें और पूजन अवश्य करें और श्री हरि विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस दिन हमें किसी भी प्रकार का गलत कार्य करने से बचना चाहिए केवल तभी जाकर सफलता मिल सकती है।

निष्कर्ष

साल 2025 में मोहिनी एकादशी Mohini Ekadashi का त्यौहार किस दिन मनाया जाएगा इसके बारे में भी आपको बताया गया है। यहां पर आपको पारण के बारे में भी बताया गया है, आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। इस जानकारी को सिर्फ आपको त्यौहार के बारे में जानकारी देने के लिए तैयार किया है।

Previous Post
What to do on Vaishakh Amavasya, see easy remedies

वैशाख अमावस्या पर क्या करें, देखिए आसान उपाय

Next Post
Offer bhog on this day on Vinayak Chaturthi, see the date

विनायक चतुर्थी पर इस दिन लगाएं भोग, देखिए तारीख

Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *