28 जून का दिन, कई मामलों में होने वाला है फायदेमंद

क्या 28 जून June का दिन काफी ज्यादा खास होने वाला है? नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको बताने…

1 min read

क्या 28 जून June का दिन काफी ज्यादा खास होने वाला है? नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको बताने वाले है की आज का दिन, यानी 28 जून June, ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से कितना खास है। 

  • आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है और आज के दिन ही चतुर्थी तिथि भी है। 
  • तो फिर ऐसे में आज का दिन ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से काफी अच्छा होने वाला है। 

आज के दिन हर्षण योग भी बन रहा है

  • आपको यह भी बताना चाहते है की आज हर्षण योग बन रहा है, जोकि शाम 7:15 मिनट तक रहेगा। 
  • ज्योतिष शास्त्र में हर्षण योग को शुभ और सौभाग्य प्रदान करने वाला योग माना गया है। 
  • इस योग में किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक होती है।
  • आज आश्लेषा नक्षत्र भी है, जोकि कल सुबह 6:34 मिनट तक रहने वाला है। 
  • ऐसे समय में पूजा पाठ करने से आपको काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है। 
  • इसके अलावा आप आज और कल के दिन दान का कार्य भी कर सकते है। 

आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत भी है

सबसे खास बात यह है की आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत भी है। इस दिन भगवान श्री गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। व्रत रखने से बुद्धि, ज्ञान, और विघ्नों से मुक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जो भी व्यक्ति श्रद्धा से इस व्रत को करता है, उसके जीवन से विघ्न-बाधाएं दूर होती है और सफलता के मार्ग प्रशस्त होते है।