अक्षय तृतीया त्यौहार की क्या है मान्यता, देखिए महत्वपूर्ण जानकारी

आखिरकार क्यों हर साल अक्षय तृतीया Akshaya Tritiya त्यौहार को मनाया जाता है? नमस्कार दोस्तों, साल 2025 में…

1 min read

आखिरकार क्यों हर साल अक्षय तृतीया Akshaya Tritiya त्यौहार को मनाया जाता है? नमस्कार दोस्तों, साल 2025 में अक्षय तृतीया Akshaya Tritiya का पावन पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। 

  • हिंदू धर्म में यह तिथि अत्यंत शुभ मानी जाती है और इसे अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। 
  • अक्षय तृतीया Akshaya Tritiya में अक्षय का अर्थ होता है  जिसका कभी क्षय (नाश) न हो। 
  • इस दिन किए गए दान, पुण्य, जप-तप और पूजा-पाठ का फल कभी समाप्त नहीं होता है। 
  • इस कारण इसे एक अच्छा मुहूर्त भी कहा जाता है, यानी इस दिन बिना किसी परेशानी के शुभ कार्य किया जा सकता है।

अक्षय तृतीया Akshaya Tritiya का महत्व

अक्षय तृतीया Akshaya Tritiya का विशेष महत्व है क्योंकि यह सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी का जन्म हुआ था, इसलिए इसे परशुराम जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने महाभारत में पांडवों को अक्षय पात्र प्रदान किया था, जिससे उनके पास कभी भी भोजन की कमी नहीं हुई। इसके अलावा, इसी दिन भगवान कृष्ण ने अपने मित्र सुदामा को धन-वैभव का आशीर्वाद दिया था।