साल 2025 में इस दिन मनाई जाएगी गंगा जयंती, देखिए तारीख

2025 में आखिरकार कब और कैसे मनाई जाएगी गंगा जयंती ? नमस्कार दोस्तों, हिंदू कथाओं के हिसाब से…

1 min read

2025 में आखिरकार कब और कैसे मनाई जाएगी गंगा जयंती ? नमस्कार दोस्तों, हिंदू कथाओं के हिसाब से हमारे देश में गंगा सप्तमी का त्यौहार एक बहुत बड़े त्यौहार के रूप में मनाया जाता है।

  • यह दिन आम आदमी से लेकर किसानों तक के लिए काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। 
  • मान्यता है कि इस दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं, और भगवान शिव की जटाओं में समा गई थीं, जिससे पृथ्वी पर जीवन संभव हुआ। 
  • इस पावन अवसर को गंगा जयंती के रूप में भी जाना जाता है। चलिए आगे की विशेष जानकारी की शुरुआत कर लेते हैं। 

 मां गंगा की पूजा से होता है चमत्कार

  • इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। 
  • कहा जाता है की इस दिन किए गए पुण्य कार्यों का फल कई गुना अधिक मिलता है।
  •  यही कारण है की इस दिन गंगा तटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है और मेला लगा रहता है और आनंद आता है। 

गंगा सप्तमी Ganga Saptami 2025 Date

गंगा सप्तमी Ganga Saptami त्यौहार की शुरुआत 3 मई को होंगी और इसका अंत 4 मई कों होगा। इस हिसाब से गंगा सप्तमी Ganga Saptami का त्यौहार 3 मई को मनाया जाएगा।