साल 2025 में, कब है नारद जयंती का त्यौहार

In the year 2025, when is the festival of Narada Jayanti

साल 2025 में नारद मुनि जी का पवित्र जन्मदिन कब मनाया जाएगा? नमस्कार दोस्तों, हर साल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की पहली तिथि को देवर्षि नारद जी की जयंती मनाई जाती है। 

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर नारद मुनि जी का जन्म हुआ था। 
  • नारद मुनि जी को भगवान ब्रह्मा जी का पुत्र माना जाता है। 
  • वे देवताओं और असुरों के बीच संवाद सेतु की भूमिका निभाते थे और त्रिलोक में विचरण करते हुए ईश्वर भक्ति का संदेश फैलाते थे।

कौन से दिन है शुभ मुहूर्त 

  • आपको बता दें की साल 2025 में नारद जयंती Narada Jayanti 13 मई को मनाई जाएगी।
  •  यह दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। 
  • पुराणों में उल्लेख है की नारद मुनि एक महान तपस्वी, ज्ञानी और संगीतशास्त्र के ज्ञाता थे। 
  • वे हमेशा ‘नारायण-नारायण’ का जाप करते रहते थे और भक्तों को प्रभु भक्ति की ओर प्रेरित करते थे।
  • नारद जयंती Narada Jayanti के दिन कुछ विशेष धार्मिक कार्य करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
  •  इस दिन दान करना विशेष रूप से शुभ माना गया है। 
  • जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करने से पापों का नाश होता है और पुण्य में वृद्धि होती है। 
  • साथ ही इस दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाना भी अत्यंत पुण्यदायक होता है। 
  • यह कार्य करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

अच्छे फल की प्राप्ति के लिए क्या करें इस दिन  

जो लोग इस दिन व्रत करते हैं, वे प्रातः स्नान करके व्रत का संकल्प लेते हैं और नारद मुनि जी की पूजा करते हैं। पूजा में तुलसी, फूल, धूप, दीप और नारायण मंत्रों का उच्चारण करते हुए नारद जी की आराधना की जाती है। मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है।

नारद मुनि जी यही संदेश देना चाहते हैं की उनके पवित्र दिन पर कुछ अच्छे कार्यों को करना चाहिए। इसके अलावा दूसरों की सहायता करना और प्रभु की भक्ति में लीन रहना चाहिए। तो दोस्तों आज से ही हम इस संदेश का पालन करते हैं और जीवन में एक नए तरीके से आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। नारद मुनि जी यही ज्ञान देते हैं की इच्छा का पालन करना ही सबसे बड़ा धर्म है।

निष्कर्ष 

दोस्तों आपको बताया गया है की साल 2025 में नारद मुनि जी का जन्मदिन किस दिन मनाया जाएगा। यह दिन बहुत ही ज्यादा पवित्र माना जाता है और इस दिन भोजन करने से घर में शांति होती है और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

Previous Post
What should be done on Buddha Purnima

बुद्ध पूर्णिमा के दिन, क्या कुछ करना चाहिए

Next Post
The month of July will be beneficial for three zodiac signs

जुलाई का महीना, तीन राशियों के लिए होगा फायदेमंद

Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *