साल 2025 में, कब है नारद जयंती का त्यौहार

साल 2025 में नारद मुनि जी का पवित्र जन्मदिन कब मनाया जाएगा? नमस्कार दोस्तों, हर साल वैशाख माह…

1 min read

साल 2025 में नारद मुनि जी का पवित्र जन्मदिन कब मनाया जाएगा? नमस्कार दोस्तों, हर साल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की पहली तिथि को देवर्षि नारद जी की जयंती मनाई जाती है। 

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर नारद मुनि जी का जन्म हुआ था। 
  • नारद मुनि जी को भगवान ब्रह्मा जी का पुत्र माना जाता है। 
  • वे देवताओं और असुरों के बीच संवाद सेतु की भूमिका निभाते थे और त्रिलोक में विचरण करते हुए ईश्वर भक्ति का संदेश फैलाते थे।

कौन से दिन है शुभ मुहूर्त 

  • आपको बता दें की साल 2025 में नारद जयंती Narada Jayanti 13 मई को मनाई जाएगी।
  •  यह दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। 
  • पुराणों में उल्लेख है की नारद मुनि एक महान तपस्वी, ज्ञानी और संगीतशास्त्र के ज्ञाता थे। 
  • वे हमेशा ‘नारायण-नारायण’ का जाप करते रहते थे और भक्तों को प्रभु भक्ति की ओर प्रेरित करते थे।
  • नारद जयंती Narada Jayanti के दिन कुछ विशेष धार्मिक कार्य करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
  •  इस दिन दान करना विशेष रूप से शुभ माना गया है। 
  • जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करने से पापों का नाश होता है और पुण्य में वृद्धि होती है। 
  • साथ ही इस दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाना भी अत्यंत पुण्यदायक होता है। 
  • यह कार्य करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

अच्छे फल की प्राप्ति के लिए क्या करें इस दिन  

जो लोग इस दिन व्रत करते हैं, वे प्रातः स्नान करके व्रत का संकल्प लेते हैं और नारद मुनि जी की पूजा करते हैं। पूजा में तुलसी, फूल, धूप, दीप और नारायण मंत्रों का उच्चारण करते हुए नारद जी की आराधना की जाती है। मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है।