पूजा घर में भगवान कुबेर जी और मां लक्ष्मी जी, की मूर्ति रखने से होती है धन की बारिश

घर के मंदिर Temple में कौन सी दो मूर्तियां रखने से भाग्य चमक जाता है? वास्तु शास्त्र हमारे…

1 min read

घर के मंदिर Temple में कौन सी दो मूर्तियां रखने से भाग्य चमक जाता है? वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने के लिए कई उपाय बताता है। 

  • यदि आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे है या घर में लक्ष्मी नहीं टिकती, तो पूजा घर में कुछ विशेष देवी-देवताओं की मूर्तियां या तस्वीरें स्थापित करके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते है। 
  • खासकर भगवान कुबेर जी और मां लक्ष्मी जी की पूजा से धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है।

भगवान कुबेर जी और मां लक्ष्मी जी की मूर्ति क्यों रखें?

  • भगवान कुबेर जी को धन के देवता माना जाता है। 
  • वहीं मां लक्ष्मी जी समृद्धि और वैभव की देवी है। 
  • यदि इन दोनों की मूर्तियां पूजा घर Temple में सही दिशा और तरीके से स्थापित की जाएं, तो यह घर में धनवृद्धि और स्थिरता लाने में मदद करती है। 
  • इससे घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

किस दिशा में रखें मूर्ति?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर Temple में भगवान कुबेर जी की मूर्ति उत्तर दिशा में और मां लक्ष्मी जी की मूर्ति पूर्व दिशा की ओर मुख करके स्थापित करनी चाहिए। इससे धन का प्रवाह बना रहता है और खर्चों पर नियंत्रण आता है।