घर की पूर्व दिशा में, इन चीजों को रखने से मिलता है लाभ

क्या आप लोग घर की पूर्व दिशा East Direction में यह सब चीज रखते हैं? नमस्कार दोस्तों, घर…

1 min read

क्या आप लोग घर की पूर्व दिशा East Direction में यह सब चीज रखते हैं? नमस्कार दोस्तों, घर की पूर्व दिशा East Direction के बारे में जल्दी से जान लेते हैं की घर की इस दिशा में हमें क्या कुछ रखना चाहिए। 

  • यानी की इस दिशा का सही प्रकार से कैसे इस्तेमाल किया जाए ताकि घर में सुख शांति आती रहे। 
  • आपने इस दिशा के बारे में इंटरनेट पर बहुत सारी जानकारी पढ़ी होगी लेकिन यह एकदम नई जानकारी है। 

घर की पूर्व दिशा में क्या कुछ रखना चाहिए 

  • सबसे पहले, घर की पूर्व दिशा East Direction में उगते हुए सूरज की फोटो जरूर लगानी चाहिए। 
  • यह न केवल घर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। 
  • उगता हुआ सूरज नई शुरुआत, आत्मविश्वास और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। 
  • इस फोटो को लगाने से घर के सभी सदस्य मानसिक रूप से ऊर्जावान बने रहते हैं।
  • दूसरा, पूर्व दिशा East Direction में कुछ हरे-भरे पौधे जरूर लगाने चाहिए। 
  • इस दिशा से सूरज की सीधी रोशनी आती है, जो पौधों के विकास के लिए अनुकूल होती है। 
  • तुलसी, मनी प्लांट और एलोवेरा जैसे पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाते हैं। 
  • इससे घर का माहौल शांति और तरक्की से भर जाता है।

बच्चों का स्टडी एरिया पूर्व दिशा East Direction में होना चाहिए 

तीसरा, यदि संभव हो तो बच्चों का स्टडी एरिया घर की पूर्व दिशा East Direction में बनाना चाहिए। इस दिशा में बैठकर पढ़ाई करने से बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है और उनकी एकाग्रता शक्ति में वृद्धि होती है। साथ ही, बुद्धि और समझ में भी सुधार होता है।