कृष्ण कमल: फूल में समाया महाभारत का पूरा सार, जानें इस अद्भुत पुष्प की महिमा

क्या आप जानते हैं कि कृष्ण कमल के फूल में महाभारत का पूरा सार छिपा हुआ है? जानें…

1 min read

क्या आप जानते हैं कि कृष्ण कमल के फूल में महाभारत का पूरा सार छिपा हुआ है? जानें इस अद्भुत पुष्प की महिमा और इसका धार्मिक महत्व।

कृष्ण कमल, जिसे वैज्ञानिक भाषा में पैशन फ्लावर (Passion Flower) कहा जाता है, एक ऐसा अद्भुत पुष्प है, जो अपनी धार्मिक और पौराणिक महिमा के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। इस फूल को लेकर मान्यता है कि इसमें महाभारत के सारे प्रमुख पात्र और घटनाएं दर्शायी गई हैं। इस फूल के रूप, रंग और संरचना में महाभारत के विभिन्न पात्रों और घटनाओं का प्रतीकात्मक चित्रण देखा जा सकता है। यही वजह है कि कृष्ण कमल का फूल हिंदू धर्म में एक विशेष स्थान रखता है और इसे भगवान कृष्ण से जुड़ा हुआ माना जाता है।