मां लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है गुलाब, घर में आती है सुख शांति

गुलाब Rose की खुशबू से कैसे मिल सकती है मां लक्ष्मी जी की कृपा? भारतीय परंपरा में गुलाब…

1 min read

गुलाब Rose की खुशबू से कैसे मिल सकती है मां लक्ष्मी जी की कृपा? भारतीय परंपरा में गुलाब Rose को सिर्फ प्रेम का प्रतीक नहीं माना गया है, बल्कि इसे देवी लक्ष्मी जी का प्रिय पुष्प भी कहा गया है। 

  • गुलाब Rose की खुशबू, इसकी ऊर्जा और इसके रंगों का वास्तु और ज्योतिष में भी खास महत्व है। 
  • यह पौधा न केवल वातावरण को सुंदर बनाता है, बल्कि जीवन में प्रेम, सुख और समृद्धि भी लाता है।

गुलाब Rose की खुशबू और शुक्र ग्रह का संबंध

  • गुलाब Rose की भीनी खुशबू शुक्र ग्रह से जुड़ी मानी जाती है। 
  • शुक्र ग्रह सौंदर्य, कला, प्रेम और भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतीक है। 
  • इसलिए गुलाब Rose का पौधा घर में लगाने से ना केवल वातावरण सुगंधित होता है, बल्कि वहां सकारात्मक और आकर्षक ऊर्जा का संचार होता है। 
  • यह ऊर्जा नकारात्मकता को दूर करती है और घर में सुख-शांति बनाए रखती है।

मां लक्ष्मी जी को प्रिय है गुलाब Rose का पुष्प

पुराणों में बताया गया है की मां लक्ष्मी जी को गुलाब Rose का फूल विशेष रूप से प्रिय है। खासकर लाल गुलाब Rose शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी को अर्पित करने से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। यह उपाय घर में धन और समृद्धि का प्रवाह बनाए रखता है।