कछुए की अंगूठी, पहनने के फायदे

Turtle ring, benefits of wearing it

कछुए की अंगूठी Tortoise Ring पहनने के क्या कुछ फायदे होते हैं? नमस्कार दोस्तों, वैदिक ज्योतिष शास्त्र में अनेक ऐसे उपाय बताए गए हैं जो व्यक्ति की आर्थिक, मानसिक और सामाजिक परेशानियों को दूर करने में सहायक होते हैं। 

  • इन्हीं उपायों में से एक है कछुए की अंगूठी Tortoise Ring धारण करना। 
  • यह उपाय न केवल धन-संपत्ति में वृद्धि करता है बल्कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि भी लाता है।

कछुए को हिंदू धर्म में अच्छा माना जाता है

  • कछुआ हिन्दू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है। 
  • यह मां लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में देखा जाता है, क्योंकि समुद्र मंथन के समय जब लक्ष्मी माता जी प्रकट हुई थीं, तब भगवान विष्णु जी ने कूर्म (कछुए) अवतार लिया था। 
  • इसी कारण कछुए की अंगूठी Tortoise Ring को मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करने का शक्तिशाली माध्यम माना जाता है।
  • कछुए की अंगूठी Tortoise Ring को अपने घर के पंडित से पूछकर विधिवत रूप से धारण करना अत्यंत शुभ होता है। 
  • सुबह स्नान करने के बाद, पूजा स्थल पर मां लक्ष्मी जी और भगवान विष्णु जी की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर अंगूठी को गंगाजल, दूध और शुद्ध जल से शुद्ध करें। 
  • इसके बाद “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें और अंगूठी को दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली (मिडल फिंगर) में पहनें।

मध्यमा उंगली का महत्व

यह उंगली शनि देव जी और मां लक्ष्मी जी दोनों से जुड़ी होती है। शनि ग्रह व्यक्ति के कर्म और जीवन की दिशा को प्रभावित करता है। जब कछुए की अंगूठी Tortoise Ring को इस उंगली में पहना जाता है, तो यह शनि के नकारात्मक प्रभाव को कम करता है और मां लक्ष्मी जी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

कछुए की अंगूठी Tortoise Ring के लाभ:

  • आर्थिक तंगी दूर होती है
  • व्यापार में लाभ होता है
  • घर में सुख-शांति बनी रहती है
  • नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है

मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है 

इस प्रकार यदि श्रद्धा और विधिपूर्वक कछुए की अंगूठी Tortoise Ring धारण की जाए तो यह जीवन में कई सकारात्मक बदलाव ला सकती है। दोस्तों, इस उपाय को अपनाएं और अपने जीवन में सुख शांति लाना शुरू कर दे और हमेशा खुश रहे।

निष्कर्ष

दोस्तों यहां पर आपको बताया गया है की अगर आप लोग भी दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली में कछुए की अंगूठी Tortoise Ring पहनते हैं तो ऐसे में आपको काफी ज्यादा लाभ हो सकता है।

Previous Post
When is Maa Dhumavati's birth anniversary celebrated?

कब मनाई जाती है, मां धूमावती जी की जयंती

Next Post
In which direction should natural pictures be placed in the house

घर में प्राकृतिक चित्र, कौन सी दिशा में लगाना चाहिए

Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *