अपरा एकादशी पर, व्रत रखने से क्या होता है

अपरा एकादशी Apara Ekadashi व्रत रखने के फायदे क्या कुछ होते हैं? नमस्कार दोस्तों! यहां पर हम ऐसी…

1 min read

अपरा एकादशी Apara Ekadashi व्रत रखने के फायदे क्या कुछ होते हैं? नमस्कार दोस्तों! यहां पर हम ऐसी एकादशी के बारे में बात कर रहे हैं जिस दिन व्रत रखने से हमें शांति मिलने के साथ-साथ घर में लक्ष्मी आने का भी फायदा होता है। ऐसा माना जाता है की जो व्यक्ति सच्चे मन से इस दिन व्रत करता है, उसे न केवल मानसिक शांति मिलती है बल्कि धन-धान्य, सुख-समृद्धि और पुण्य की प्राप्ति भी होती है।

अपरा एकादशी Apara Ekadashi का महत्व क्यों है

  • ऐसा माना जाता है की पितरों की मुक्ति के लिए इस दिन विशेष रूप से व्रत रखा जाता है। 
  • इस दिन किए गए व्रत और पूजा-पाठ से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है और वे अपने लोक को प्राप्त करते हैं। 
  • यही कारण है की कई परिवारों में इस दिन श्रद्धा पूर्वक व्रत रखा जाता है और भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। 
  • क्योंकि विष्णु भगवान जी ने संसार का निर्माण किया है इसीलिए यह दिन पवित्र है।
  • साल 2025 में अपरा एकादशी Apara Ekadashi का शुभ मुहूर्त 23 मई है। 
  • बाकी सब के मुकाबले इस एकादशी का महत्त्व एकदम अलग होता है, इसीलिए इस त्यौहार को मनाया जाता है। यह दिन सभी लोगों के लिए पवित्र माना जाता है। 

अपरा एकादशी Apara Ekadashi व्रत की विधि

इस दिन उपवास करके भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। पीले फूल, तुलसी पत्ते, दीपक, धूप और भोग अर्पित कर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करना चाहिए। दिन में पूजा पाठ करने के बाद रात के समय कीर्तन जरूर करना चाहिए। यहां पर हमें पहले विष्णु जी के मूर्ति स्थापित करनी चाहिए इसके बाद कीर्तन की शुरुआत करनी चाहिए।