क्या आप लोग भी अपने घर में सुख शांति लाना चाहते हैं? नमस्कार दोस्तों, हर व्यक्ति चाहता है की उसके घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
- इसके लिए मां लक्ष्मी की कृपा सबसे ज़रूरी मानी जाती है।
- वास्तु शास्त्र के नियम के हिसाब से मां लक्ष्मी हमेशा मुख्य द्वार Main Door से अंदर आती है।
- इसीलिए मुख्य दरवाजे Main Door को हमेशा साफ-सुथरा और नियम के हिसाब से रखना बहुत ज्यादा जरूरी है।
मुख्य द्वार Main Door के लिए रखिए कुछ बातों का ध्यान
- लेकिन कई बार हम अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो घर की सुख-शांति और तरक्की में रुकावट पैदा कर देती हैं।
- सबसे पहली और अहम बात यह है की घर में कभी भी एक सीध में तीन या उससे अधिक दरवाजे नहीं होने चाहिए।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर में एक सीध में तीन या अधिक दरवाजे होते हैं, तो घर की ऊर्जा का प्रवाह बाधित होता है।
- इससे ना केवल मानसिक अशांति बढ़ती है बल्कि धन संबंधी परेशानियां भी उत्पन्न हो सकती हैं।
- वास्तु शास्त्र के नियम के हिसाब से घर का मुख्य दरवाजा Main Door कभी भी बाहर की तरफ नहीं खुलना चाहिए।
- अगर ऐसा है तो यह नियम के हिसाब से गलत है और इससे घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है और मां लक्ष्मी की कृपा में कमी आ सकती है।
- वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार Main Door को हमेशा अंदर की ओर खुलने वाला बनवाना चाहिए।
- यह शुभता और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को बढ़ावा देता है।
मुख्य दरवाजा Main Door का साफ रहना बहुत ज्यादा जरूरी है
मुख्य दरवाजे Main Door को हमेशा स्वच्छ और सुंदर रखना भी जरूरी है। गंदा, टूटा या जंग लगा हुआ दरवाजा भी दुर्भाग्य को आकर्षित कर सकता है। दरवाजे पर शुभ संकेत जैसे स्वस्तिक, ॐ या मंगल कलश का चित्रण करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
आपको बताना चाहते हैं की घर के मुख्य द्वार Main Door से घर के अंदर रहने वालों के बारे में पता चलता है। इसीलिए हमें हमेशा मुख्य दरवाजे Main Door को सही तरीके से रखना चाहिए ताकि घर में शांति बनी रहे।
निष्कर्ष
अतः यदि आप चाहते हैं की आपके घर में हमेशा सुख, समृद्धि और धन की बरसात होती रहे, तो इन छोटे-छोटे वास्तु नियमों का पालन जरूर करें। दरवाजे से जुड़ी ये बातें न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से, बल्कि मानसिक और भावनात्मक शांति के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं।
