अक्षय तृतीया पर क्या कुछ करना चाहिए, यहां पर देखिए

What should be done on Akshaya Tritiya, see here

अक्षय तृतीया Akshaya Tritiya पर साल 2025 में अच्छे समय पर क्या कुछ करना चाहिए? नमस्कार दोस्तों! इस दिन हमें क्या कुछ करना चाहिए इसके बारे में जल्दी से जान लेते हैं।

  •  ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से यह दिन अत्यंत शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। 
  • आप किसी भी राशि के हो इस दिन अच्छे कार्य करने से आपके जीवन में सफलता और आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है।

 इस दिन हमें क्या कुछ करना चाहिए

  • सबसे पहले, अक्षय तृतीया Akshaya Tritiya के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना बहुत ही पुण्यदायक माना जाता है। 
  • गंगा, यमुना या किसी अन्य पवित्र जलधारा में स्नान करने से पापों का नाश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। 
  • यदि संभव न हो तो घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।
  • इस दिन खाली स्थान देखकर किसी छायादार वृक्ष का रोपण जरूर करना चाहिए। 
  • ऐसा करने से हमें बहुत ज्यादा फायदा मिलता है और जीवन में हरियाली बनी रहती है। 
  • क्योंकि यह पेड़ कभी न कभी हमारे काम भी आते हैं इसीलिए इनकी पूजा जरूर करनी चाहिए। 
  • थोड़ा समय पेड़ पौधों को देना भी जरूरी होता है। 

अक्षय तृतीया Akshaya Tritiya के दिन दान जरूर करना चाहिए

दान करने की इच्छा है तो इस दिन आपको जल के घड़े, कुल्हड़, पंखे, छाता, नमक, घी तथा मौसमी फल जैसे खरबूजा और तरबूज का दान जरूर करना चाहिए। इस प्रकार का दान करने से दरिद्रता दूर होती है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। ऐसा करने से दान लेने वाले का आशीर्वाद मिलता है। 

इसलिए दिन अच्छे से नहा धोकर तांबे के बर्तन से सूर्य के सामने जल चढ़ाना चाहिए।  ऐसा करने से स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद मिलता है। आप चाहे किसी भी राशि के हैं आपको लाभ जरूर मिलेगा।

शाम को घर के बाहर दिया जरूर जलाना चाहिए 

इस दिन शाम के समय घर के बाहर मुख्य द्वार पर दिया जरूर जलाना चाहिए। क्योंकि इस दिन घर में धन संपत्ति आती है और दिवाली की तरह ही इस दिन दिया जलाना चाहिए।

निष्कर्ष

अक्षय तृतीया Akshaya Tritiya पर हमें कौन-कौन से उपाय करने चाहिए इसके बारे में आज आपके यहां पर बताया गया है। अगर आपको और भी उपाय पता है जिससे आपके मन को शांति मिल सकती है तो फिर आप उसको भी इस दिन कर सकते हैं। इसके अलावा किसी बड़े से पूछ भी सकते हैं की ऐसे समय पर क्या करना चाहिए।

Previous Post
Offer bhog on this day on Vinayak Chaturthi, see the date

विनायक चतुर्थी पर इस दिन लगाएं भोग, देखिए तारीख

Next Post
How to ward off evil eye with salt, the easiest way

नमक से कैसे उतारे नजर, सबसे आसान तरीका

Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *