अक्षय तृतीया पर क्या कुछ करना चाहिए, यहां पर देखिए

अक्षय तृतीया Akshaya Tritiya पर साल 2025 में अच्छे समय पर क्या कुछ करना चाहिए? नमस्कार दोस्तों! इस…

1 min read

अक्षय तृतीया Akshaya Tritiya पर साल 2025 में अच्छे समय पर क्या कुछ करना चाहिए? नमस्कार दोस्तों! इस दिन हमें क्या कुछ करना चाहिए इसके बारे में जल्दी से जान लेते हैं।

  •  ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से यह दिन अत्यंत शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। 
  • आप किसी भी राशि के हो इस दिन अच्छे कार्य करने से आपके जीवन में सफलता और आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है।

 इस दिन हमें क्या कुछ करना चाहिए

  • सबसे पहले, अक्षय तृतीया Akshaya Tritiya के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना बहुत ही पुण्यदायक माना जाता है। 
  • गंगा, यमुना या किसी अन्य पवित्र जलधारा में स्नान करने से पापों का नाश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। 
  • यदि संभव न हो तो घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।
  • इस दिन खाली स्थान देखकर किसी छायादार वृक्ष का रोपण जरूर करना चाहिए। 
  • ऐसा करने से हमें बहुत ज्यादा फायदा मिलता है और जीवन में हरियाली बनी रहती है। 
  • क्योंकि यह पेड़ कभी न कभी हमारे काम भी आते हैं इसीलिए इनकी पूजा जरूर करनी चाहिए। 
  • थोड़ा समय पेड़ पौधों को देना भी जरूरी होता है। 

अक्षय तृतीया Akshaya Tritiya के दिन दान जरूर करना चाहिए

दान करने की इच्छा है तो इस दिन आपको जल के घड़े, कुल्हड़, पंखे, छाता, नमक, घी तथा मौसमी फल जैसे खरबूजा और तरबूज का दान जरूर करना चाहिए। इस प्रकार का दान करने से दरिद्रता दूर होती है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। ऐसा करने से दान लेने वाले का आशीर्वाद मिलता है।