लड्डू गोपाल जी को, गर्मी में किस-किस चीज का भोग लगाएं

लड्डू गोपाल Laddu Gopal जी को गर्मी के मौसम में कौन-कौन से खाद पदार्थ और पिय पदार्थ का…

1 min read

लड्डू गोपाल Laddu Gopal जी को गर्मी के मौसम में कौन-कौन से खाद पदार्थ और पिय पदार्थ का भोग लगाना चाहिए? नमस्कार दोस्तों वैसे तो आपने इंटरनेट पर लड्डू गोपाल जी Laddu Gopal से जुड़ी बहुत सारी जानकारी पड़ी होगी लेकिन आज हम आपके लिए एकदम नई जानकारी लेकर आए हैं। 

  • आज हम आपको बताने वाले हैं की गर्मी के मौसम में लड्डू गोपाल Laddu Gopal जी को कौन-कौन से खाद पदार्थ और पिय पदार्थ का भोग लगाना चाहिए। 
  • चलिए जल्दी से इस जानकारी की शुरुआत कर लेते हैं। 

गर्मियों के मौसम में इन चीजों का भोग लगा सकते हैं

  • गर्मी के मौसम में लड्डू गोपाल Laddu Gopal जी को माखन, मिश्री और ठंडे दूध का भोग सबसे उत्तम माना जाता है। 
  • यह न केवल भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय भोग है, बल्कि यह शरीर को भी ठंडक प्रदान करता है। 
  • आप चाहें तो इन तीनों को मिलाकर माखन-मिश्री-दूध का एक विशेष भोग तैयार कर सकते हैं। 
  • आपको बताना चाहते हैं की बचपन से ही इनको यह सब पसंद था। 
  • आप चाहे तो लड्डू गोपाल जी को मौसमी फल जैसे कि तरबूज, खरबूज और आम के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर एक सुंदर थाली में सजाकर भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं। 
  • ध्यान रहे की फल ताजे और साफ-सुथरे हों।

मीठी दही का भी भोग लगा सकते हैं 

गर्मी के मौसम में कृष्ण भगवान जी के बालक अवतार को मीठी दही, नारियल पानी, लस्सी या फिर आम पन्ना का भोग लगाया जा सकता है। यह न केवल भगवान को प्रसन्न करता है बल्कि भक्तों के मन में भी शांति और श्रद्धा उत्पन्न करता है। इनका भोग लगाने से लड्डू गोपाल Laddu Gopal जी खुश हो जाते है।