घर में इन चीजों से, ला सकते है सकारात्मक ऊर्जा

क्या आप लोग अपने घर में शांति लाना चाहते हैं? नमस्कार दोस्तों, घर में सुख शांति लाने के…

1 min read

क्या आप लोग अपने घर में शांति लाना चाहते हैं? नमस्कार दोस्तों, घर में सुख शांति लाने के लिए आज हम आपको कुछ साधारण से उपाय के बारे में जानकारी देने वाले हैं। 

  • यह उपाय न केवल आपके घर के वातावरण को शांतिपूर्ण बनाएंगे बल्कि जीवन में सफलता और खुशहाली भी लेकर आएंगे। 
  • चलिए जल्दी से नीचे दी गई जानकारी देख लेते है।

पानी से भारी चीजों के बारे में

  • सबसे पहले बात करते हैं पानी से जुड़ी चीजों की। 
  • घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में पानी का फव्वारा या एक्वेरियम रखना बेहद शुभ माना जाता है। 
  • पानी की आवाज से आपका दिन अच्छा जाता है और आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा Positive Energy का आगमन होता है।
  • दूसरा उपाय है दक्षिण-पूर्व दिशा में लाल रंग की बत्ती जलाकर रखना। 
  • दक्षिण-पूर्व दिशा को वास्तु शास्त्र में अग्नि तत्व का प्रतीक माना जाता है। 
  • इस दिशा में लाल बत्ती या दीपक जलाने से जीवन में ऊर्जा Positive Energy और उत्साह बना रहता है। 
  • साथ ही यह उपाय सफलता के द्वार खोलने में भी मदद करता है। 
  • यदि आप किसी काम में बार-बार असफल हो रहे हैं, तो यह उपाय आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

घर में लगा सकते हैं बांस का पौधा

तीसरा उपाय है बांस का पौधा घर के पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना। बांस को सुख, समृद्धि और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। यह न केवल घर की शोभा बढ़ाता है बल्कि जीवन में निरंतर विकास और प्रगति के संकेत भी देता है। बांस का पौधा बहुत कम देखरेख में भी हरा-भरा रहता है, जो स्थिरता का प्रतीक है।