गुरुवार के दिन करनी चाहिए इन भगवान की पूजा, मिलती है सुख शांति

क्या आप भी अपने जीवन से संकट दूर करना चाहते हैं? दोस्तों गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के…

1 min read

क्या आप भी अपने जीवन से संकट दूर करना चाहते हैं? दोस्तों गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के लिए बनाया गया है और यह दिन उनके लिए ही अर्पित होता है और यह एक शुभ दिन माना जाता है।

  • Lord Vishnu के साथ-साथ देवताओं के गुरु बृहस्पति देव की भी पूजा की जाती है। 
  • गुरुवार का व्रत विशेष रूप से अविवाहित लड़कियों और विवाहित महिलाओं द्वारा किया जाता है।

गुरुवार के दिन पूजा करने से मिलता है लाभ

  • अविवाहित लड़कियां इस व्रत को अच्छे और मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए करती हैं, जबकि विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि के लिए इस व्रत को करती हैं। 
  • मान्यता है की गुरुवार का व्रत रखने और भगवान विष्णु Lord Vishnu की श्रद्धा से पूजा करने से व्रती की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार का दिन गुरु ग्रह से संबंधित होता है। 
  • इस दिन भगवान विष्णु Lord Vishnu की विधिपूर्वक पूजा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है और शिक्षा, संतान सुख, सम्मान और वैवाहिक जीवन में शुभता बढ़ती है। 
  • विशेष रूप से जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होता है, उन्हें गुरुवार का व्रत अवश्य करना चाहिए।

इस दिन व्रती को क्या करना चाहिए

गुरुवार की पूजा में पीले फूल, पीले वस्त्र और हल्दी का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रती को पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए और भगवान विष्णु Lord Vishnu को चने की दाल, पीले फल और तुलसी के पत्ते अर्पित करने चाहिए। साथ ही, व्रत कथा का पाठ करना और भगवान विष्णु Lord Vishnu के 108 नामों का स्मरण करना भी शुभ माना जाता है।